| Post Date | 29 November |
| Short Information in Hindi | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा सारिणी की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएँ 17 फरवरी से 25 फरवरी तक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएँ 02 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएँगी। बिहार बोर्ड के छात्र नीचे दिए गए लिंक से समय सारिणी डाउनलोड कर सकते हैं। |
| Short Information in English | The Bihar School Examination Board (BSEB) has announced the class 10th and class 12th board exam tables for academic session 2025–26. Bihar board high school will be conducted from 17 February 2026 to 25 February 2026 and the intermediate examination will be conducted from 02 February 2026 to 13 February 2026. Bihar Board student can download timetable from the link given below. |
बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा Exam Tips
बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 02 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 20276 तक होने वाली हैं, इसलिए आपको अभी से सही रणनीति के साथ पढ़ाई शुरू करना होगा। कक्षा 10 और 12 दोनों के विद्यार्थियों के लिए आसान और उपयोगी टिप्स।
पाठ्यक्रम (सिलेबस) और परीक्षा पैटर्न समझें
1. सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद शिक्षा पोर्टल sarkariresultvala.com से अपना पूरा सिलेबस डाउनलोड करें।
2. सबसे पहले जान लें कि कौन-से चैप्टर पर ज़्यादा सवाल आएगा, कितने ऑप्शन वाले और कितने लिखने वाले प्रश्न आएंगे, और हर पेपर का टाइम क्या होगा?
पढ़ाई का टाइम टेबल बनाएं
रोज़ के लिए एक अच्छा टाइमटेबल बनाएं जिसमें हर विषय के लिए टाइम हो और मुश्किल सब्जेक्ट (जैसे मैथ्स/साइंसेज/अकाउंट्स) को थोड़ा ज़्यादा समय दें। – *शाम या रात का समय रिविज़न के लिए रखें और रोज़ कम से कम एक-दो सब्जेक्ट्स का अभ्यास करें।
सारे विषय की नोट्स कॉपी तैयार करें
1. हर सब्जेक्ट के लिए नोट्स बनाएं जिनमें परिभाषाएँ, तिथियाँ, मुख्य पॉइंट्स और डायग्राम शामिल हों।
2. गणित और साइंस के लिए अलग फॉर्मूला कॉपी रखें और हर चैप्टर के महत्वपूर्ण सूत्र को साफ-साफ लिखें और रोज़ दोहराएँ।
पिछले साल के पेपर हल करें
1. BSEB बिहार बोर्ड से जुड़ी किताब को ही मुख्य किताब मानकर उसके सारे उदाहरण और अभ्यास अच्छे से हल करें।
2. पिछले सालों के प्रश्नपत्र पेपर समय निकालकर हल करें, यह भी चेक करें कि पेपर सॉल्व करने में कितना समय लगता है, इससे आपकी ताकत और कमजोरी का पट चलेगा।
हिंदी, व्याकरण
1. हिंदी में व्याकरण (संधि, समास, अलंकार, मुहावरे, लोकोक्ति) को अच्छी तरह याद करें।
2. गद्यांश, पद्यांश और निबंध/पत्र/आवेदन के फॉर्मेट का अभ्यास करें और उत्तर को साफ, व्यवस्थित और पॉइंट्स में लिखने की आदत डालें।
विज्ञान, कॉमर्स और प्रैक्टिकल विषय
साइंस में टॉपिक क्लियर रखने के साथ-साथ डायग्राम को बार-बार दोहराएँ और अपने हाथ से बनाएँ देखें।
रोज़ाना रिविज़न और टेस्ट
1. रोज़ाना पढ़े हुए चैप्टर का 30 मिनट रिविज़न करें ताकि भूलने की संभावना कम हो सके।
2,. वीक में कम से कम 1–2 टेस्ट या पूरा पेपर हल करें और बाद में अपनी गलतियों को नोट करके दोबारा वही टॉपिक पढ़ें।
हेल्थ, नींद और ब्रेक
1. बहुत लंबा लगातार पढ़ने के बजाय 50–60 मिनट की तैयारी + 10 मिनट का ब्रेक वाला कामयाब अपनाएँ, इससे फोकस बना रहेगा।
2. पर्याप्त नींद, हल्का व्यायाम और संतुलित खान-पान ज़रूरी है, क्योंकि बीमार पड़ने पर पूरी तैयारी में गड़बड़ी हो सकती है।
परीक्षा के अंतिम दिनों और एग्ज़ाम हॉल टिप्स
1. अंतिम 7–10 दिनों में सिर्फ अपने नोट्स, फॉर्मूला का तुरंत रिविज़न करें, कोई नया टॉपिक शुरू न करें।
2. परीक्षा वाले दिन समय से सेंटर पर पहुँचे, एडमिट कार्ड और ज़रूरी स्टेशनरी साथ रखें, और पेपर शुरू होने से पहले घबराने की बजाय निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
